गेहूँ उपार्जन की अवधि बढ़ी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- प्रदेश में वर्ष 2023-24 में गेंहूँ उपार्जन की अवधि में 20 मई 2023 तक वृद्धि की गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में असमायिक वर्षा के कारण कई किसान अपनी उपज का समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर पाये हैं। राज्य शासन द्वारा किसान हित में निर्णय लेते हुए गेहूँ उपार्जन की अवधि में वृद्धि की है।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैल संभाग में उपार्जन 12 मई 2023 एवं शेष संभागों में 15 मई 2023 तककिया जाना था। उन्होंने बताया कि उपार्जन अवधि में वृद्धि किये जाने से किसानों को राहत मिल सकेगी।

92 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!