Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

पूर्व सांसद प्रतिनिधि शेखर अग्रवाल नगर परिषद अंत्योदय समिति के अध्यक्ष मनोनीत

1 min read
Text Size:

खातेगांव। नगर परिषद खातेगांव के पूर्व पार्षद भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद प्रतिनिधि शेखर अग्रवाल खातेगांव को कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने नगर परिषद के लिए प्रभारी मंत्री देवास द्वारा नामांकित नगर परिषद अंत्योदय समिति का गठन करते हुए 2 वर्ष के लिए शेखर अग्रवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया । इस समिति में सुखराम परते, शैलेंद्र सारवान, पुष्प लता जलोदिया, सतीश मित्तल, देवीलाल खिलेरी, रमेश साहू, लता बज, मनोज गिरी, हरी प्रसाद पवार, विजय माधव सदस्य नियुक्त किए गए नगर परिषद सीएमओ इस समिति के सचिव रहेंगे ।

श्रीमती यशोद्राराजे सिन्धिया प्रभारी मंत्री देवास , रमाकान्त भार्गव सांसद विदिशा, आशीष शर्मा विधायक खातेगाँव, राजीव खण्डेलवाल ज़िला अध्यक्ष भा.जा.पा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए शेखर अग्रवाल ने बताया कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है पूर्ण निष्ठा के साथ उस पर जनता के हित के लिए कार्य करूंगा। शेखर अग्रवाल के मनोनयन पर श्रीमती सारिका नरेन्द्र चौधरी न.प अध्यक्ष खातेेगांव, गोपाल अग्रवाल न.प अध्यक्ष नेमवार, कचरू पटेल मण्डल अध्यक्ष खातेेगां, अर्जुन पवार मण्डल अध्यक्ष नेमवार, राज़ेश मीणा मण्डल अध्यक्ष हरणगाँव, निलेश जोशी, डॉ आर एन यादव, रामेश्वर यादव, वीरेंद्र राजावत, हरिओम चंदेल, रामविलास पवार, संतोष मंडलोई पूर्व पार्षद प्रदीप साहू रवि शर्मा सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply