Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

एकात्म अभियान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विकासखंड के सभी 5 सेक्टर में एकात्म अभियान की शुरुआत की गई। आज सर्वप्रथम ग्राम बूदड़ा से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें हरदा विकासखंड के नवांकुर समिति सदस्य संतोष सोलंकी, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिन्हें हार्टफुलनेस की टीम प्रियांक पालीवाल, अश्विन गौर एवं सुमित कृष्णामूर्ति के द्वारा योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया। योग से स्वास्थ्य लाभ एवं ध्यान योग से होने वाले फायदों पर चर्चा की। ग्राम नीलगढ़ में प्रस्फुटन समिति सदस्यो को योग ध्यान कराया गया। अभियान में डॉ.गोरख पारूलकर, हेमलता बघेल, पंकज पालीवाल, अश्विन गौर, प्रियांक पालीवाल, सुमिता कृष्णामूर्ति, अनिल भवसार, कमलेश मीना, आशीष टांक, अजय गुप्ता, डॉ. राजेश पाटले, सुदेश गौर योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। नवाकुंर संस्था से अशोक धनगर, राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रहलाद डूडी, सुरेश माणिक, राजकुमार शर्मा, अभिषेक काशिव, संतोष सोलंकी, दीनबंधू गौर, कंचना चौहान, संजय ठाटे, प्रहलाद नागवे उपस्थित रहे।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply