Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

जनसेवा अभियान के दौरान नागरिकों की समस्याएं हल करें

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 से 25 मई तक आयोजित होगा। प्रदेश के जल संसाधन तथा मत्स्य पालन विभाग के मंत्री और हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कलेक्टर ऋषि गर्ग व जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण में नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों के नामांतरण बंटवारे, सीमांकन जैसे आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए। जो नागरिक पात्रता पर्ची के लिये पात्र हो, उन्हें पात्रता पर्ची के माध्यम से नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होने निर्देश दिए है कि हर व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये भटकना न पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply