Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

जिला कांग्रेस आज से प्रारंभ करेगी नारी सम्मान योजना

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा जिले के परासिया से हजारों महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित महिला सम्मेलन कर नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाएगा। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में यह योजना हेतु हरदा जिले में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय मानसरोवर होटल में दोपहर 12.30 बजे प्रेसवार्ता आयोजित कर नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ अवसर पर योजना के प्रभारी बैतूल विधायक निलय डागा, जिला प्रभारी अजय ओझा, जिलाध्यक्ष ओम पटेल एवं मोर्चा संगठन के अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। नारी शक्ति को नारी सम्मान योजना के माध्यम से महंगाई से राहत मिलेगी।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply