अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब वर्ग को उनके वार्डों में ही उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने संजीवनी क्लीनिक की शुरुआत की जा रही है। इसमें जिला मुख्यालय पर चार संजीवनी क्लीनिक की मंजूरी दी गई है। इसके तहत शनिवार को एपीजे अब्दुल कलाम वॉर्ड क्र. 31 में कृषि मंत्री कमल पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमत भारती राजू कमेडिया द्वारा संजीवनी क्लीनिक का भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की गरीब जनता के कल्याण हेतु इस योजन का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत हरदा नगर मे भी संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पहले उपचार हेतु गरीबों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे और कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उनकी परेशानी और कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्थित योजना का शुभारंभ किया गया है। ताकि किसी भी गरीब परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े। श्री पटेल ने वार्ड क्र. 35 में बने उपस्वास्थ्य केंद्र एवं वार्ड क्र. 33 छोटी हरदा में बने उप स्वास्थ्य केंद्रों को भी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में तब्दील करा दिया है। इससे यहां 6 संजीवनी क्लीनिक हो जाएंगे। क्लीनिक के भूमिपूजन के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद श्रीमती ओमवती उईके, मनोज महलवार, कुंवर सिंह सानिया, महेंद्र प्रजापति, भीम उईके, संदीप पाराशर, राहुल अग्रवाल, नर्मदा प्रसाद चौरसिया, उमेश चोलकर, कैलाश कुचबंदिया, प्रकाश सैनी, नरेंद्र सैनी सभी पार्षदगण और नगर पालिका के आधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

