Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से जीवनम स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इसी क्रम में शनिवार को विकासखंड हंडिया के ग्राम मनोहरपुरा में जीवनम स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डीके सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply