Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कलेक्टर श्री गर्ग वार्ड चौपाल में सुनी नागरिकों की समस्याएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शनिवार को हरदा के वार्ड क्र. 9, 10, 11 व 12 के लिए नगर पालिका कार्यालय कैम्पस में स्थित दीनदयाल पार्क में आयोजित वार्ड चौपाल में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। शिविर में 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, अपर कलेक्टर डीके सिंह, पार्षदगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। वार्ड चौपाल के दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत तान्या उप्रित एवं मानसी दमाड़े को आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए। इसी दौरान पी एम स्वनिधि योजना के तहत सुरेश कुमार राठौर व शेख आबिद को 50-50 हजार रुपए व दीपक गौर को 10 हजार रुपए के हितलाभ वितरित किए। इसके अलावा 13 आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply