Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

बृज भूषण सिंह का पुतला फूंका, लगाए नारे

2 min read
Text Size:

सेवादल ने किया प्रदर्शन…

अनोखा तीर, हरदा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के धरना आंदोलन के बीच उन्हें राजनीतिक संगठन, संस्थाएं , समाजसेवी तथा खेल जगत के लोगों को समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में हरदा जिला मुख्यालय पर शनिवार को कांगे्रस सेवादल ने पहलवानों के हित में अपनी आवाज उठाई है। वहीं सांसद एवं कुश्ती संगठन के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह का पुतला भी जलाया। इस मौके पर सेवादल के पदाधिकारियों के साथ ही यंग ब्रिगेड के सदस्यों ने श्री सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय नारायण टाकीज पर विरोध प्रदर्शन दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि संगठन के यंग ब्रिगेड  के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाए। वहीं भाजपा सरकार भी निशाना साधा। श्री तेनगुरिया ने बताया कि धरने पर बैठे पहलवानों खासकर महिला खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव निंदनीय है। संगठन ने श्री सिंह को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग की।  पुतला दहन दौरान  सेवादल के प्रदेश महासचिव एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, जिला अध्यक्ष ओम पटेल, सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष संजीव गौर, यंग ब्रिगेड  अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, संजय पांडे, अतुल पस्टारिया, सतीश कुचबंदिया, मुजाहिद अली, रमेश सोनकर, अभिषेक भारद्वाज, नवीन पाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply