Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक एक का दृश्य है। जहां स्थानीय रहवासियों की लापरवाही अन्य लोगों के लिये समस्या बनकर खड़ी हुई है। जिस पर संबंधितों के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। दरअसल, यहां नल एवं दैनिक उपयोग का पानी नाली के बजाय सड़क पर फैल रहा है। यह कोई आज या कल की समस्या नही बल्कि महिनों से यही हाल है। जिसके चलते लोगों को खासकर महिलाओं को आते-जाते वक्त दिक्कतें होती हैं। इस बारे में वार्डवासियों का कहना है कि मकान की टूट फूट में निकला मटेरियल कई दिनों से सड़क पर पड़ा है। जबकि यह कोई खास उपयोगी नही है। बावजूद ढ़ेर को हटाने की जहमत नही उठा रहे हैं। जिस वजह से लोगों को असुविधा हो रही है। जिसका समाधान किए जाने की जरूरत है। वह इसलिये, क्योंकि सड़क पर व्याप्त समस्या को देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply