Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

पेंशनर संघ की मासिक बैठक आज

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पेंशनर संघ तहसील शाखा हरदा की मासिक बैठक रविवार 7 मई को होगी। बैठक शाम 4 बजे गुर्जर बोर्डिंग के सामने नर्मदेश्वर मंदिर स्थित कालोनी के गार्डन में रखी है। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगो पर मंथन होगा। वहीं उनके निराकरण की दिशा में विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया जाएगा। संघ के तहसील अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई भी पेंशनर को किसी तरह की समस्या हो तो उक्त बैठक दौरान लिखित में दे सकते हैं। उन्होंनें पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply