Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कृषक उत्पादक संगठनों का गठन एवं संवर्धन योजना लाभकारी होगी : कमल पटेल

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। किसान-कल्याण एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध करने के लिए बनाई गई नवीन कृषक उत्पादक संगठनों का गठन एवं संवर्धन योजना बहुत लाभदायक साबित होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में गुरूवार को केबिनेट में योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश में प्रत्येक विकासखण्ड में न्यूनतम 2 कृषक उत्पादक संगठन के गठन को प्रोत्साहित करने के लिए नवीन योजना बनाई गई है। योजना का संचालन कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा। योजना में गठित होने वाले एफपीओ को हेंड होल्डिंग प्रदान की जाएगी। इससे एफपीओ के सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण आदान एवं उन्नत कृषि यंत्र के साथ ही पोस्ट हॉर्वेस्ट तकनीक के उपयोग में सहायता मिलेगी। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि एफपीओ को बाजार से जोड़ा जाएगा। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि वर्ष 2025 तक संचालित होने वाली इस योजना में कुल 50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें वर्ष 2023-24 के लिए 20 करोड़ 99 लाख एवं वर्ष 2024-25 के लिए 29 करोड़ १ लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। योजना में 3 वर्षों के लिए प्रति एफपीओ अधिकतम 18 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। एफपीओ को इक्विटी अनुदान के रूप में प्रति किसान 2 हजार रुपए अधिकतम 15 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति द्वारा योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply