Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

द केरला स्टोरी टैक्स फ्री है, हर हिंदू युवतियां देखें

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि द केरला स्टोरी फिल्म को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। यह फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है। यह आतंकवाद के डिजाइन को उजागर कर हमें जागरुक करती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले ही धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया है। श्री जेवल्या ने हरदा की जनता से आग्रह किया है कि यह फिल्म सबको देखना चाहिए। यह जानकारी मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी राजू सिरोही ने दी। ज्ञात हो कि गत दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस फिल्म का जिक्र कर कांग्रेस सरकार की रीति-नीति पर करारे प्रहार किए हैं। इसके बाद यह फिल्म और भी चर्चा में आ गई है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply