Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

वरिष्ठता सूची में विसंगतियों को दूर करने सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में विसंगतियों को लेकर राज्य शिक्षक संघ व शासकीय शिक्षक संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों ने कहा कि संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा 2 मई को जारी प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में कई विसंगतियां हैं। इस सूची में जिले के प्राथमिक शिक्षकों के नाम 1360 से प्रारंभ हो रहे हैं। जबकि सूची में नर्मदापुरम एवं बैतूल जिले के कनिष्ठ प्राथमिक शिक्षकों के नाम जोड़कर उन्हें वरिष्ट बना दिया गया। इस सूची में सरल क्रमांक 18 से 200 तक लगभग 50 प्राथमिक शिक्षकों के नाम कनिष्ठ होने के बावजूद ऊपर अंकित किए गए हैं। जो सूची की विसंगतियों को दर्शाता है। पूरी सूची में कई प्राथमिक शिक्षक गलत सरल क्रमांक पर अंकित हो गए हैं। यह सूची प्रथम नियुक्ति दिनांक से बनी है। इसमें बाद की नियुक्ति के कई शिक्षकों को ऊपर करने से हरदा जिले के प्राथमिक शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। शिक्षकों ने सूची की विसंगति दूर करने की मांग की है। यह ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर हरगोविंद दुबे, रामनिवास जाट, मजीद खान, अनिल पगारे, रामनारायण मालवीय, पीएन राठौर, गजानन मालवीय, योगेश बिल्लोरे, शमीम मोहम्मद कुरेशी, हरिशंकर गुप्ता, निर्मला बराड़े सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। ज्ञापन के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया गया।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply