Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

नारी सम्मान योजना को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक  

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा सशक्त बेटी, समृद्ध नारी की परिकल्पना के आधार पर नारी सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की पात्र महिलाओं को घरेलू स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रति माह 1500 रुपए नगद यानी 18 हजार रुपए सालाना एवं घरेलू उपयोग हेतु एलपीजी गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। 9 मई 2023 से उपरोक्त नारी सम्मान योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने हेतु एवं महिलाओं का पंजीकरण करने के उद्देश्य से एक अभियान प्रदेश स्तर पर प्रारंभ किया जा रहा है, जिला स्तर पर इस अभियान चलाया जाएगा । जिस हेतु जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि 9 मई को हरदा जिला मुख्यालय के साथ जिले के सभी ब्लॉकों पर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिस हेतु आज बैठक के माध्यम से समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को अपने अपने ब्लॉकों के समस्त ग्रामों मे कांग्रेस पदाधिकारियों को उक्त योजना में समस्त महिलाओं से फार्म भराने की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, प्रमिला सिंह ठाकुर, जयप्रकाश त्रिपाठी, अमर रोचलानी, अहद खान, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, महेश पटेल, शंकर सोलंकी, सुरेन्द्र विश्नोई, राघवेंद्र पारे, विनोद पटेल, मुकेश पाराशर, अजय सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रमेश सोनकर, अक्षय उपरित, आशुतोष कोठारी, संजय जैन, योगेश चौहान सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply