Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह के लिए तिथियां निर्धारित

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत जिले में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा 15 मई को कृषि उपज मण्डी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जनपद पंचायत टिमरनी द्वारा 18 मई को ग्राम गोंदागांवकला के तालाब मैदान, 21 मई को ग्राम बिच्छापुर के मिडिल स्कूल ग्राउण्ड 24 मई को ग्राम चारखेड़ा तथा 25 मई को ग्राम टेमरूबहार के मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका परिषद सिराली द्वारा 28 मई को कृषि उपज मंडी प्रांगण सिराली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा रोहित सिसोनिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवाह संपन्न कराने वाली प्रत्येक पात्र कन्या, कल्याणी अथवा परित्यक्ता को 55 हजार रुपए प्रति कन्या के मान से स्वीकृत किए जाएंगे। स्वीकृत राशि में से 49 हजार रुपए की राशि का अकाउन्ट पेयी चौक वधू को दिया जाएगा तथा शेष 6 हजार की राशि सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजनकर्ता निकाय को देय होगी।

245 Views
What do you think?

Leave a Reply