Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

वार्ड चौपाल में आज नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 6 मई को नगरीय क्षेत्र हरदा के वार्ड क्र. 9, 10, 11 व 12 में शनिवार को चौपालों का आयोजन होगा। यह वार्ड चौपाल नगर पालिका कार्यालय कैम्पस में स्थित दीनदयाल पार्क में आयोजित होगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वार्ड चौपाल आयोजन के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जाएगा।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply