विकास पवार बड़वाह – सिक्खो के तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य और स्थानीय सिक्ख समाज के बुजुर्गो की याद में सिक्ख समाजजनों ने गुरुद्वारे के सामने अटल उद्यान में गुरुवार सुबह पौधारोपण किया । मिडिया प्रभारी परविंदर सिंह भाटिया ने बताया की इस अवसर पर मुख्य रुप से तहसीलदार, एसडीओपी विनोद शिक्षित, थाना प्रभारी जगदीश गोयल, नपा सीएमओ कुशल सिंह डुडवे, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित नगर के पत्रकार बंधु और नगर के गणमान्य नागरिकों उपस्थिति रहे। पौधारोपण आयोजन के बाद पधारें सभी सगंत के लिए गुरुद्वारे साहेब में लगंर का आयोजन किया गया। जहा श्री गुरु सिंघ सभा अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटिया ने सभी का धन्यवाद कर आभार माना। इस अवसर पर सचिव मनप्रीत सिंह भाटिया ने श्री गुरु अमरदास जी के जीवन परिचय के साथ उनका संदेश भी सगंत को विस्तार से बताया। अंत में समिति के सचिव सतविंदर सिंह भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।



