Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान गूगलवाड़ा में सहस्त्र चण्डी महायज्ञ में हुए शामिल

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान रायसेन जिले के बाड़ी जनपद के ग्राम गूगलवाड़ा में सहस्त्र चण्डी महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के तीन मार्ग- ज्ञान, भक्ति और कर्म है। इन सद्मार्गों पर चल कर सभी सुखमय जीवन व्यतीत करें और गरीबों, जरूरतमंदों की मदद करें। साथ ही समाज और देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में ओला गिरने से फसल को नुकसान हुआ है, वहाँ सर्वे प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने देवबाबा से एक कि.मी. रोड का निर्माण कराने, स्कूल की बाउन्ड्री वाल बनवाने तथा खपरिया से जमनिया रोड बनवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने भैंसई, शिवताल तथा चन्द्रबढ़ में भी रोड बनाने के लिए कहा।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply