अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का कलेक्टर श्री सिंह ने लिया जायजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 नर्मदापुरम : कलेक्टर नर्मदापुरम  नीरज कुमार सिंह ने  सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण कर यहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

      कलेक्टर श्री सिंह ने सिविल सर्जन एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चिकित्सकों के ड्यूटी आदेश चेक कर निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक रोस्टर अनुसार समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को निजी चिकित्सकों से भी समन्वय बनाएं रखने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में हेल्पडेस्क का भी प्रभावी संचालन किया जाएं। मरीजों को कोई असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखे। एंबुलेंस सेवाओं का भी सुचारु संचालन किया जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल में आईसीयू वार्ड, एसएनसीयू, ओपीडी सहित अन्य वार्डों का भी निरीक्षण कर मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति एवं बेड्स की उपलब्धता की जानकारी ली।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!