कलेक्टर श्री सिंह ने सोहागपुर में गेहूं खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम :  कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह ने  तहसील सोहागपुर के खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां ग्राम सेमरी, गुर्मखेड़ी, लांघाभमोरी और करणपुर के खरीदी केंद्रो पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर खरीदे गए गेहूं का सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोहागपुर अखिल राठौर, तहसीलदार श्रीमती अलका एक्का सहित अन्य उपार्जन संबंधी अधिकारी उपस्थित रहें।

      कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वसंबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 4 मई तक गेहूँ उपार्जन स्थगित होने के कारण जिन किसानों से खरीदी नही की जा सकी है उन किसानों को पुन: स्लॉट बुकिंग करना सुनिश्चित करें। उपार्जन केन्द्र पर भंडारित संपूर्ण गेहूँ को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उपार्जन करने वाली संस्था की होगी। बारिश होने की स्थिति में उपार्जन केन्द्र पर खुले में भंडारित संपूर्ण गेहूँ को यथासंभव गोदाम में भंडारित कराया जाए अथवा तिरपाल आदि से अच्छी तरह से ढकने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। गेहूँ उपार्जन कार्य से जुड़े समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं उपार्जन का कार्य कर रही समस्त संस्थाओं के समिति प्रबंधक, केन्द्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सर्वेयर उक्त आदेश का समुचित पालन करना सुनिश्चित करें।

233 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!