Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से कर रहे समस्याओं का निराकरण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्हाटस-एप बोट सेवा हर दम हरदा प्रारम्भ की गई है, जिसका व्हाटस-एप नम्बर 8226006666 है। इस सेवा का शुभारम्भ 17 सितम्बर को सांसद डीडी उइके द्वारा किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल भी वर्चुअली शामिल हुए। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वर्तमान में व्हाट्सएप एक सुगम माध्यम है, इसलिये किसी नए एप की जगह व्हाट्सएप को ही माध्यम बनाया गया। इस सेवा के तहत जिले के नागरिक सीधे व्हाट्सएप से ही जिला प्रशासन को अपनी मांग, सुझाव अथवा शिकायतें प्रेषित कर सकते है, जिसकी पावती की पीडीएफ आवेदक अथवा शिकायतकर्ता एवं संबंधित अधिकारी को व्हाट्सएप पर ही प्राप्त हो जाती है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि ‘हर दम हरदाÓ व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से अभी तक 94 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 52 शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक किया जा चुका है।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply