Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना योजना के आवेदन पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन व उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि कराए जाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 थी। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि अंतिम तिथि तक प्रविष्ट समस्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर सोमवार 1 मई को संभावित पात्र हितग्राहियों की अनंतिम सूची का प्रकाशन लाड़ली बहना योजना के पोर्टल और एप पर किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों के सूचना पटल पर भी सूची चस्पा कर दी गई है। इस प्रकाशित सूची में दर्ज आवेदिकाओं की पात्रता के संबंध में आगामी 15 मई 2023 तक उल्लेखित पोर्टल अथवा एप के माध्यम से आम लोगों द्वारा ऑनलाइन दावे आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकते है। उन्होने बताया कि प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण करने के लिए सीडीपीओ, तहसीलदार व जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की सदस्यता वाली समिति गठित की गई है। यह समिति 15 मई तक दावे आपत्तियों का निराकरण करेगी। उसके बाद अंतिम सूची जारी होगी तथा चयनित महिलाओं के खाते में जून माह से लाड़ली बहना योजना के तहत हजार रूपये प्रतिमाह जमा कराए जाएंगे।

आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रक्रिया

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आपत्ति दर्ज करने के लिए सर्वप्रथम पोर्टल पर आपत्तिकता का पंजीयन करना होगा। इसके लिए आपत्तिकर्ता को अपना नाम मोबाईल नम्बर दर्ज करना होगा एवं ओटीपी द्वारा सत्यापित करना होगा।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply