Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर संपन्न

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार जिले में पुन: जल ज्योतिर्मय शिविर 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा ने बताया कि बुधवार को विकासखण्ड खिरकिया के ग्राम डेडगांवमाल में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत बाबड़िया, कालधड़, डेडगांवमाल, हीरापुर, जयमालपुरा, टेमलाबाड़ी के ग्रामीणजन उपस्थित हुए। शिविर में नल जल से संबंधित 10 एवं बिजली से संबंधित 8 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में से नल जल से संबंधित 9 शिकायतों तथा बिजली बिल से संबंधित 8 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में नल जल योजना के सुधार कार्य संबंधी जानकारी उपस्थित नागरिकों को दी गई। शिविर में महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी, जेई, ग्राम पंचायत के सरपंच, जनप्रतिनिधि, सहायक यंत्री, उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply