भारत विकास परिषद हरदा शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत विकास परिषद की हरदा शाखा विगत 18 वर्षों से हरदा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में विगत दिवस में हरदा शाखा का सत्र 2023-24 का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी के रूप में खंडवा से डॉ. शैलेन्द्र एन. महोदय प्रांतीय संपर्क प्रमुख मध्य भारत दक्षिण प्रांत परिवार सहित उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजन से हुई एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ। पूर्व आसन्न अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया एवं वर्ष 2022-23 में परिषद द्वारा की गई संपूर्ण गतिविधियों का व्योरा दिया। इसके बाद शपथ अधिकारी द्वारा परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नवीन पदाधिकारियों में गिरीश सिंहल अध्यक्ष, राजनारायण मौर्य सचिव, अंशुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, महेश सादानी उपाध्यक्ष, डॉ. विरेन्द्र अग्रवाल संपर्क प्रमुख, डॉ. रविन्द्र भागवत संस्कार प्रमुख, देवेन्द्र दुआ सेवा प्रमुख एवं श्रीमती विनिता मौर्य महिला प्रमुख ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र एन. महोदय ने भारत विकास परिषद के इतिहास एवं महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद ही एक ऐसी संस्थ है कि जो सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण एवं संपर्क के उद्देयों को लेकर चल रही है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश सिंहल ने आने वाले साल की कार्ययोजना प्रस्तुत की। अंत में आभार विवेक त्रिपाठी ने माना एवं कार्यक्रम का संचालन सचिन उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर कार्यक्रम में डॉ. राधामोहन अग्रवाल, डॉ. मजुमदार, डॉ. पराग नाईक, विजय अग्रवाल, प्रकाश टांक, अरविंद हरणे, विवेक त्रिपाठी, अजीत नाईक, राहुल सोमनी, शिवविलास सराफ सहित भारत विकास परिषद के अन्य सदस्य परिवाद सहित उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!