Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

आद्य जगतगुरू रामानुजाचार्य का प्राकट्योत्सव मनाया

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय महाराणा प्रताप कालोनी स्थित श्री रामानुज कोट में आद्य जगतगुरू 1008 श्री रामानुजाचार्य स्वामी जी का 1006वां प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को यहां रामानुज संप्रदाय के सदस्यों और अन्य भागवत्जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रात: मंदिर में बड़ी श्रृद्धा से अभिषेक, अर्चना, आरती पूजन और प्रसादी गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री वेंकटेश स्वामी ने बताया कि श्री रामानुज स्वामी जी द्वारा विशिष्टाद्वैत का सिद्धांत संपूर्ण जगत के सामने रखा था। इसमें उन्होंने भक्त, भगवान और इस जगत के संबंधों के सिद्धांतों का प्रतिपादन कर श्री रामानुज संप्रदाय की नींव रखी। आज इस संप्रदाय के अनुयायी पूरी दुनिया में बडी संख्या में हैं।

शेषावतार के रूप में पूजे जाते हैं

जगतगुरू श्री रामानुजाचार्य को शेषावतार के रूप में भी पूजा जाता है। ज्ञात रहे कि उन्होंने अनेक स्थानों की यात्रा कर वैष्णववाद का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने सभी को निष्टाद्वैत के सिद्धांतों की शिक्षा दी। उन्होंने भक्तियोग अभ्यास को प्रेरित करने में अहम योगदान किया।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply