Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से गांवों में स्वास्थ्य केंद्र बंद

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में सेवारत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल की जा रही है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे उपस्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं चरमरा गई है। जिले के अनेक केंद्रों पर ताले लग गए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम ऊंचाबरारी और कड़ौला राघो में हड़ताल के दूसरे दिन ही ताला लग गया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि इस बार सभी संविदा स्वास्थ्य आरपार की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हम काम पर नहीं लौटेंगे।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply