Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

नप कर्मचारियों की मांग पूरी होने से हर्ष

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों को लेकर 18 अप्रैल को एक ज्ञापन मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा था। जिसमें कर्मचारियों का वेतन और एरियर्स का भुगतान तुरंत हो। सभी वाहन चालकों को कुशल का वेतन दिया जाए। 8 घंटे से ज्यादा कार्य करने वाले कर्मचारियों को ज्यादा समय का परिश्रमिक दिया जाए या उनकी छुट्टियों में समायोजित किया जाए। कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया जाए, उन्हे परिच्य-पत्र ड्रेस और सुरक्षा उपकरण दिए जाए, ठेका पद्धति निरस्त की जाए। इसी मांग पत्र पर कार्यवाही करते हुए नगरपालिका ने कर्मचारियों को बड़े हुए एरियर्स के साथ वेतन 19 अप्रैल को दिया गया। साथ ही आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होंने सभी मांगों को मानते हुए अपनी सहमति प्रदान कर शीघ्र ही उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। कर्मचारियों की सभी मांगे पूरी होने से कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी और सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया को धन्यवाद दिया। तत्पश्चात सभी कर्मचारियों ने एक शोक सभा का आयोजन किया जिसमें अपने साथी अरुण मरकाम और विनोद नारायण मिश्रा को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनिट का मौन रखा।

68 Views
What do you think?

Leave a Reply