Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
सभी

20 अप्रैल को 17 सूत्रीय मांगो का सौपेंगे ज्ञापन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सालों से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन लामबंद है। कई बार आवेदन,निवेदन व ज्ञापन के जरिये शासन तक अपनी मांगों को पहुंचाया। परंतु अब तक कोई समाधान नही हुआ है। जिससे कर्मचारियों में व्यवस्था के प्रति नाराजगी है। इसको लेकर शासकीय लिपिक संघ समेत कुल 5 कर्मचारी संगठन आगामी 20 अप्रैल को मुख्य सचिव म.प्र. शासन के नाम संबोधित अपनी 17 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके लिये दोपहर डेढ़ बजे सभी कर्मचारी कलेक्ट्रेट में एकत्रित होंगे। लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों की मांगो को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपें, यहां तक की आंदोलन की राह तक अपनानी पड़ी। बावजूद कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो का मांगो का निराकरण नहीं हो सका है। जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। इसी के मद्देनजर पांच कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रुप से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। उन्होंनें यह भी बताया कि मांगों को लेकर पहले चरण में 20 अप्रैल को ज्ञज्ञपन दिए जाएंगे, वहीं दूसरे चरण में 29 अप्रैल को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर लिपिक संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने विभिन्न शासकीय कार्यालयों में संपर्क तेज कर दिया है। इस दौरान कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है। आंदोलन में लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, पेंशनर संघ एवं वाहन चालक संघ शामिल हैं। संपर्क दौरान लिपिक संघ के अतुल रघुवंशी, दातार सिंह, एसएन कोषा, बीआर अहाके, राजरतन ठाकुर, राहुल परसाई, अनिल सातनकर, धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply