Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

अच्छी पहल… स्लॉट सिस्टम से मनपसंद खरीदी केन्द्र का चयन

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूॅ व चना का समर्थन मूल्य पर विक्रय करने की दिशा में स्लॉट सिस्टम किसानों के लिये सहुलियत साबित हुआ है। कृषि विभाग ने पहली बार रबी सीजन वर्ष 2022 में गेहूँ खरीदी दौरान लागू किया था। इसके बाद खरीफ वर्ष 2022 में धान समेत अन्य चिन्हित फसल की खरीदी प्रक्रिया में स्लाट सिस्टम कारगर रहा है। यही वजह है कि रबी सीजन वर्ष 2023 में गेहूँ – चना सहित अन्य फसलों के लिये स्लॉट बुकिंग सिस्टम को लागू है। सबकुछ ठीक रहा तो आगामी ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी में भी यही सिस्टम लागू हो सकता है। जिसे किसानों को एक या दो नही बल्कि कई सुविधायें मिलेगी। इस संबंध में युवा कृषक अंकित जाट चोयल ने कहा कि स्लॉट सिस्टम अंतर्गत किसान फसल विक्रय के लिये अपने नजदीकी तथा मनपसन्द खरीदी केंद्र का चयन कर सकते हैं। साथ ही अपनी सुविधा अनुरूप तारीख भी चयनित कर सकते हैं। इतना ही नही, किसान स्वयं अपना खरीदी केंद्र बदल सकते हैं। श्री चोयल ने कहा कि स्लाट सिस्टम के कारण अब किसानों को इंतजार नही करना पड़ता है। इसमें छोटे एवं बड़े किसान का दायरा भी नही रहा है। स्लॉट बुकिंग को लेकर अन्य किसानों ने कहा कि सरकारी खरीदी दौरान केन्द्र व तारीख का चयन करने का अधिकार मिला है। इसके लिये किसानों ने शासन तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण के प्रति आभार जताया है।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply