Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

मत्स्य विभाग ने जिले में मछली पालकों के 2389 केसीसी किए स्वीकृत

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

खरगोन 05 अप्रैल 2023। मत्स्य विभाग द्वारा जिले में मछली पालकों को आर्थिक सुदृढीकरण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से शत प्रतिशत जोड़ा जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अब मछली पालक मत्स्य पालन के लिए ऋण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। मत्स्यपालन क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से मछुआरों और किसानों को उनकी कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। मत्स्य अधिकारी श्री रमेश मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्यपालन के क्षेत्र में सहकारी समिति एवं समूह के सदस्यों को जलाशय एवं तालाबों में मत्स्य बीज संचयन एवं मत्स्य आखेट उपकरण नाव/जाल के लिए 0-100 हेक्टेयर तक के जलाशय व तालाबों के लिए केसीसी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही नदी नालों में मत्स्य आखेट करने वाले मछुआरों को नाव एवं जाल के लिए भी 8000 रूपये प्रति मछुआरों को मत्स्य विभाग द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में 2389 केसीसी ऋण स्वीकृत कर समिति, समूह, नदी व नालों में मत्स्य आखेट करने वालों को लाभ दिया गया है। सरकार द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से मछली पालन की शुरूआत करने वालों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply