Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

रघुपति राघव राजा राम प्रशासन को सद्बुद्धि दे भगवान

3 min read
Text Size:

 

एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पुलिस कप्तान को हटाने की मांग

खंडवा। लाडली बहना महासम्मेलन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों के साथ दुव्र्यवहार के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरा गया। पुलिस प्रशासन खंडवा व्दारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह एवं जनपद पंचायत पंधाना अध्यक्ष सुमित्रा काजले एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र दुव्र्यवहार के विरोध में युवा मोर्चा ने रघुपति राघव राजा राम पुलिस प्रशासन को सद्बुद्धि दे भगवान, भारत माता की जय, वंदे मातरम, युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारों के साथ रैली निकाली। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप पटेल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भाजपा कार्यालय से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निकली रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इन्होंने एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंप पुलिस कप्तान को हटाने की मांग की

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। जिला पंचायत एवं युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिव्य दिव्यादित्य शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के समय पुलिस प्रशासन का रवैया ठीक नहीं था। चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान किया गया। पुलिस द्वारा धक्के मार कर नीचे उतारने के प्रयास किए गए। जब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार पुलिस के मुखिया करेंगे तो पुलिस विभाग के थाना प्रभारी और एसआई से क्या उम्मीद की जा सकती है? इस कृत्य को लेकर हम हमारे बड़े पदाधिकारियों व मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुप पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक राम दांगोरे ने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार का किया गया कृत्य निंदनीय है। घटना को लेकर हम मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसे अधिकारी जो जनप्रतिनिधियों का सम्मान न कर सके उन्हें जिले से बाहर भिजवाने की व्यवस्था करेंगे।

जैन ने बताया कि आधे घंटे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के बाद पदाधिकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और एसडीएम अरविंद चौहान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप पटेल ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से आग्रह करते है कि तत्काल दोषी पुलिस अधिकारी/जवानो को निलंबित करते हुए सम्पूर्ण घटनाक्रम के लिए दोषी पुलिस कप्तान को हटाया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला महामंत्री राजेश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, सुमित्रा कास्डे, परमजीत सिंह नारंग, संतोष सोनी, सुनील जैन, मंगल यादव, गोपाल सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पटेल, उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, कपिल अंजने, पुनीत चौरसिया, लाला जाट, सिद्धार्थ जायसवाल, गब्बर गौड़, पवन खंडेलवाल, धीरज शर्मा, जितेंद्र भाटी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply