मूंग की फसल सिंचाई में ओसराबंदी लागू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हर साल की तरह इस साल भी ग्रीष्मकालीन फसल मूंग में सिंचाई हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों में पानी दिया जाएगा। इसके लिए विभाग के कार्यपालन यंत्री डीके सिंह ने ओसराबंदी कार्यक्रम लागू किया है। उन्होंने इस बारे में विभाग के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को इस कार्यक्रम अनुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से ओसराबंदी का यह कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से लागू होगा। इसके बाद संबंधित नहरों को बंद रखा जाए। विभाग के इस ओसराबंदी कार्यक्रम में खिड़की उपनहर सोमवार प्रातः 6 से मंगलवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी।

सामरधा उपनहर मंगलवार प्रातः 6 से बुधवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी। आलमपुर उपनहर मंगलवार प्रातः 6 से बुधवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी। छिदगांव उपनहर बुधवार प्रातः 6 से गुरूवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी। कनगांव उपनहर बुधवार प्रातः 6 से गुरूवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी। भीलगांव उपनहर बुधवार प्रातः 6 से गुरूवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी। कुकरावद उपनहर बुधवार प्रातः 6 से गुरूवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी। दिनकरपुरा उपनहर गुरूवार प्रातः 6 से शुक्रवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी। बूंदड़ा उपनहर गुरूवार प्रातः 6 से शुक्रवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी। रहटाखुर्द उपनहर गुरूवार प्रातः 6 से शुक्रवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी। माचक उपनहर शुक्रवार प्रातः 6 से शनिवार प्रातः 6 बजे तक बंद रहेगी।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!