Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

नव चयनित शिक्षकों को 9 अप्रैल तक करना होगा कार्यभार ग्रहण

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि 30 मार्च 2023 को जारी नियुक्ति आदेशों के अनुसार नव चयनित शिक्षकों को 9 अप्रैल 2023 तक अपने पदांकित जिले में कार्यभार ग्रहण करना होगा। श्री वर्मा ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश, संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा माध्यमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश एवं जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश 30 मार्च 2023 को जारी किए गए है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1748 उच्च माध्यमिक शिक्षक, 3133 माध्यमिक शिक्षक एवं 7004 प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। उक्त जारी आदेशों के क्रम में नियुक्त नव चयनित शिक्षकों को 9 अप्रैल तक अपना कार्यभार ग्रहण करना होगा।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply