Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

कला का शानदार प्रदर्शन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वृंदावन नगर में रहने वाली ऋतिका संतोष पथोरिया ने श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का रांगोली से आकर्षक चित्र बनाया है। इस कलाकृति को ४ स्क्वायर फिट प्लाईवुड पर 6 घंटे की मेहनत से तैयार किया गया। ऋतिका हरदा की सुप्रसिद्ध सतीश गुर्जर टीम की कलाकार हैं। जिसके चलते उन्होंने टीम के साथ मिलकर अभी तक कई बड़ी कलाकृतियां बना चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या, उत्तरप्रदेश में अनाज से बनी दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति श्रीराम दरबार बनाई गई थी, जिसे हार्वर्ड बुक ऑफ रिकार्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया गया था। भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों पर एक ही दिन में महादेव के 12 अलग-अलग स्वरूपों को 5 अक्टूबर 2022 को बनाया गया था। जिसे अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, लंदन में दर्ज कराया गया था। इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टीम के कलाकारो द्वारा नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठे रूप से बनाई भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन के 6 अलग अलग स्वरूपों को मानव कलाकृति से बनाया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया गया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply