Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

सिंचाई व्यवस्था के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी दिनों में मूंग फसल की सिंचाई के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष, जल संसाधन विभाग के कार्यालय में स्थापित किया गया है। कार्यपालन यंत्री डीके सिंह ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी मौसम पोर्ते अनुविभागीय अधिकारी रेवापुर रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर 9131257384 है। कार्यपालन यंत्री श्री सिंह ने बताया कि इस कंट्रोल रूम का दूरभाष क्र.07577-222065 है। इस कंट्रोल रूम में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में संतोष ढोलया तथा मोहन लाल मालवीय की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे की शिफ्ट में भीमसिंह राजपूत और चंद्रगोपाल ढोके की ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 10 से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में सफी खान की ड्यूटी लगाई गई है। अवकाश के दिनों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूनम केवट की ड्यूटी रहेगी तथा दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक जगनलाल साहू की ड्यूटी लगाई गई है।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply