Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

कार्यपालन यंत्री ने की अपील

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग हरदा डीके सिंह ने किसानों से अपील की है कि ग्रीष्मकालीम मूंग की सिंचाई के लिए जिले के 179 ग्रामों में लगभग 37760 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रारंभ की जा रही है। उन्होने अपील है कि नहर संचालन के दौरान नहरों में हेडअप न लगाएं। किसान भाई जल संसाधन विभाग का सहयोग करते हुए अपना सिंचाई कार्य पूरा होने के बाद अपना कुलाबा तुरंत बंद कर दें, ताकि आगे के किसानो के लिए पानी उपलब्ध हो सके। उन्होने कहा कि विभाग की नहरें रात-दिन चलेगी, रात में पानी व्यर्थ न बहावें एवं अपना सिंचाई कार्य रात में भी जारी रखें। उन्होने अनुरोध किया है कि जिन किसान भाईयों के क्षेत्र को मूंग सिंचाई ऐलान में लिया गया है, वे ही किसान नहर का पानी लें, अन्य किसान स्वयं के साधन से ही पानी लें। मूंग ऐलान की जानकारी संबंधित नहर के अमीन एवं ग्राम पंचायत में उपलब्ध हैं। किसान भाई अपनी नहर की सिंचाई पूरी होने पर विभागीय अमले को इसकी सूचना तुरंत देवें या विभाग के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07577-222065 पर सूचित करें। कार्यपालन यंत्री श्री सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा रात्रिकालीन पुलिस गश्त की व्यवस्था की जा रही है, कोई भी किसान भाई नहरों के गेटों से तोड़फोड़ न करें, और न ही अवैध रूप से पानी लें अन्यथा उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पंप, सायफन से सिंचाई करने वाले किसान भाई अपना अग्रिम राशि जमा कर अनुमति प्राप्त कर लें। सायफन लगाते समय बाल्व अवश्य लगाएं एवं सिंचाई पूरी होने पर पंप सायफन बंद रखें। नहर का पानी अमूल्य है, नहरों से कृषकों की उन्नति है।

कार्यपालन यंत्री श्री सिंह ने बताया कि सिंचाई में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी के लिए कार्यपालन यंत्री श्रीमती सोनम वाजपेयी के मोबाइल नम्बर 8989668634, अनुविभागीय अधिकारी रोहित सोनी के मोबाइल नम्बर 705800424, अनुविभागीय अधिकारी मधूवन उरमलिया के मोबाइल नम्बर 7770999321 तथा अनुविभागीय अधिकारी बीएस तोमर के मोबाइल नम्बर 9826358603 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार जल संसाधन संभाग हरदा के लिए कार्यपालन यंत्री डीके सिंह के मोबाइल नम्बर 9179923500, अनुविभागीय अधिकारी मौसम पोर्ते के मोबाइल नम्बर 8962189572, अनुविभागीय अधिकारी केआर बिलारे के मोबाइल नम्बर 9424364964 तथा अनुविभागीय अधिकारी डीके शास्त्री के मोबाइल नम्बर 9826569815 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

320 Views
What do you think?

Leave a Reply