Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

आंदोलन की रूपरेखा… जनता के बीच जाकर कांग्रेस-भाजपा में फर्क बतायें : पंवार

3 min read
Text Size:

 

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी में है। इस संबंध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें हरदा समेत सभी ब्लाक के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर एकजुटता के साथ आवाज बुलंद करेंगे।

 

अनोखा तीर, हरदा। किसानों की आय दोगुना करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के राज में किसानों की हालत दयनीय है। उपज के दामों की तुलना में कृषि लागत आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल की स्थिति जनता के सामने है। जिसका सीधा असर किसान व किसानी पर पड़ना लाजमी है। वहीं दूसरी ओर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की नीतियां फेल साबित हुई हैं। यह बातें स्थानीय मानसरोवर होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी डेलीकेट लक्ष्मीनारायण पंवार ने कही। श्री पंवार ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिये प्रमुख मुद्दों को लेकर आंदोलन की तैयारी है। जिसमें हजारों किसान शामिल होंगे। फसलों की एमएसपी, महंगे कृषि उत्पाद सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस और भाजपा में फर्क बताएंगे। इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों को उजागर करेंगे। इसके लिए कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ-साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही कार्यकर्ताओं के सुझाव भी मांगे हैं। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने कहा कि सरकार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर राशि तथा खाद-बीज देने की बात करती है। जबकि जमीनी हकीकत क्षेत्र का किसान जानता है। इन सब मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले, वरिष्ठ नेता हरिभाऊ गद्रे, श्यामलाल बाबल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, आदिवासी नेता रमेश मर्सकोले, दशरथ पटेल सहित कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओम सोलंकी, हीरालाल पटेल, विजय सूरमा, प्रकाश नेगी, टिमरनी नप के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, आनंद जाट, अनिल सूरमा, इकबाल अहमद, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, गोविंद राजपूत, शिवनारायण बांके, सुरेंद्र सराफ, उमाशंकर विश्नोई, हरिमोहन शर्मा, राजेश सोनकर, अंकित भाटी, महेश राठौर, लक्ष्मीकांत दुबे, गोलू रात्रे, शशि बांके, रंजित राजपूत, सुनील विश्नोई, संदीप उपाध्याय, सुहागमल पंवार, संदीप उपाध्याय, भूपेश विश्नोई, राहुल राजपूत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply