आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के विभिन्न इलाकों में आम बात है। जहां खाद्य सामग्री असुरक्षित तरीके से रखी देखी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं, ऐसे में इस तरह की खाद्य सामग्री जन स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ से कम नही है। जबकि इन सब बातों को ध्यान में रखकर खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर समझाइश व हिदायत देता रहता है। परंतु उसका शत-प्रतिशत असर नही हो रहा है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। खासकर गरीब व ग्रामीणों का इस बात की तरफ ध्यान तक नही रहता है। किंतु संबंधित दुकानदारों को सुरक्षित खाद्य सामग्री मुहैया कराने की दृष्टि से खाद्य नियमों का पालन जरूरी है। इस बारे में जागरूक नागरिकों का कहना है कि हर एक जगह यही हाल नही है। परंतु ये भी सच है कि अधिकांश जगह यह हाल दिखेगा। क्योंकि कई दुकानें ऐसी भी हैं, जहां सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है। वहीं, बहुत सी जगह नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसे देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है….

Text Size:
97 Views
What do you think?





