रामनवमीं आज…… मठ-मंदिरों में सुबह से गूंजेंगे मंत्र व श्लोक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। चैत शुक्ल की रामनवमीं पर आज जगह-जगह विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान होंगे। इसको लेकर एक दिन पहले भक्तों ने तैयारियां की हैं, ताकि रामनवमीं का पर्व उत्साह व भक्तिभाव के साथ मनाया जा सके। जानकारी के अनुसार रामनवमीं के मौके पर शहर समेत आसपास के ग्रामीण अंचल स्थित श्रीराम मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। यहां सुबह से हवन-पूजन व कन्याभोज कार्यक्रम होगा। इसी दिन शाम के समय मुख्यालय पर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। स्थानीय खंडवा बायपास चौक से प्रारंभ होने वाला चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगा। इस दौरान भगवान श्रीराम की 15 फीट की विशाल प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेगी। इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि पर आधारित झांकी भी निकाली जाएगी। साथ ही मलखम समेत अन्य करतब भी चल समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम के प्रकोटोत्सव पर सायंकाल 6 बजे चल समारोह निकाला जाएगा। जिसमें श्री राम दरबार की झलक देखने को मिलेगी। शर्मा ने बताया कि चल समारोह बायपास स्थित केशरीनन्दन बालाजी हनुमान मंदिर से शुरू होगा। उन्होंनें धर्मप्रेमीजनों से श्रीराम दरबार में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!