खरगोन। कलेक्टर शिविराज सिंह वर्मा के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. वासुदेव आसलकर के मार्गदर्शन में बुधवार को शासकीय आयुर्वेद औषधालय पथराड़ (हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर पथराड़) द्वारा ग्राम नांद्रा में निशुल्क आयुर्वेद रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 76 रोगियों का उपचार कर निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान शासकीय आयुर्वेद औषधालय पथराड़ की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सारिका खन्ना सोलंकी, सीएचओ, डॉ ग्यारसी लाल डुडवे, औषधि संयोजक दिनेश पटेल, आयुर्वेद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती लता पिपल्दे, दवासाज शिवचरण रोकड़े, पीटीएस श्रीमती सपना चौहान ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर में 76 रोगियों का निशुल्क उपचार कर औषधियां वितरीत की

Text Size:
91 Views
What do you think?






