30 मार्च से 3 अप्रैल तक खरगोन मंडी में कपास व अनाज नीलामी कार्य रहेगा बंद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन। खरगोन मंडी में 30 मार्च गुुरूवार से 3 अप्रैल सोमवार तक यानी 5 दिवसों तक कपास व अनाज नीलामी का कार्य बंद रहेगा। मंडी सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मार्च सोमवार को रामनवमी, 31 मार्च व 1 अप्रैल को बैंकों का वार्षिक लेखाबंदी होने, 2 अप्रैल को रविवार व 3 अप्रैल को महावीर जयंती होने से मंडी में कपास व अनाज नीलामी का कार्य बंद रहेगा। वहीं मंडी व्यापारियों ने भी अवकाश के दिनों में कपास व अनाज नीलामी के कार्य में भाग नहीं लेने का आवेदन प्रस्तुत किया है। मंडी सचिव ने समस्त किसान बंधुओं से आग्रह किया है कि अवकाश के दिनों में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में ना लाए।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!