Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

3 अप्रैल को मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना के हितग्राहियों को करेंगे अधिकार पत्र वितरीत

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 अप्रैल को बैतूल जिले में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार पत्र वितरण करेंगे। इस दिन जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन प्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार पत्रों का बंटन किया जाएगा। वहीं खरगोन जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम झिरन्या में आयोजित किया जाएगा। यहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए भीकनगांव एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं झिरन्या तसीलदार व जनपद सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकाय में देखने एवं सुनने की व्यवस्था के लिए समस्त अनुविभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply