Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

कॉलेज चलो अभियान के तहत हुई बैठक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में कॉलेज चलो अभियान के लिए प्राचार्य के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राचार्य डॉ. संगीता बिले के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॉलेज जाने हेतु प्रेरित करने के लिए प्राध्यापकों के दलों का गठन किया गया। कॉलेज चलो अभियान प्रभारी डॉ रश्मि सिंह को बनाया गया। दलों के द्वारा हरदा के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में जाकर नई शिक्षा नीति 2020 की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही महाविद्यालय में प्रवेश के लिए कालेज चलो अभियान अंतर्गत नियमो की जानकारी, शासन की योजनाओं एवं पाठ्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। इसी तारतम्य में सोमवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय से डॉ.सावेंद्र पटेल, श्रीमती भावना अग्रवाल, केएल मालवीय, अंशुल जोशी ने शासकीय कन्या उमावि हरदा एवं शासकीय महात्मा गांधी उमा विद्यालय हरदा, स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, सन फ्लावर स्कूल में जाकर प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संपर्क कर महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं उच्च शिक्षा विभाग की प्रोत्साहन योजनाओ, केंद्रीय योजनाओ, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग विभाग आदि द्वारा संचालित छात्रवृत्ति की जानकारी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply