Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

लोकसेवकों की समस्या निवारण शिविर से हर्ष

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए लोकसेवकों की समस्या निवारण शिविर से शासकीय कर्मचारी अमले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। जिला लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद सूचिक ने इसकी मुक्तकंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिले में विकास खंड स्तर पर लोक सेवकों की समस्या निवारण हेतु शिविर लगाया गया। इसमें कर्मचारी अमले को खासकर संगठनों को खुलकर अपनी समस्याएं बताने का अवसर मिला। इससे कर्मचारियों को लाभ मिला साथ ही उनमें अपने के प्रति विश्वास जागा है। उन्होंने इस पहल के लिए कलेक्टर ऋषि गर्ग की सराहना की।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply