भाजपा ने चलाया बूथ विस्तारक महाअभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा का बूथ विस्तारक अभियान पार्ट 2 के शत प्रतिशत डिजिटल एवं फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए महा अभियान चलाया गया। शुक्रवार को जिले के 516 मतदान केंद्रों पर बूथ विस्तार अभियान एक साथ संपन्न हुआ। दीपक नेमा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल शक्ति केंद्र और बूथ पर पहुंचकर जिले के अपूर्ण मतदान केंद्रों पर महाअभियान में एंट्री करवाने के साथ प्रत्येक मतदान केंद्र का व्हाट्सएप गु्रप भी बनवाएं गए। मंडल के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों, महा मंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व अनुसार अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर आज के महाअभियान में हिस्सा लिया।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!