Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

एक दिवसीय जागरुकता एवं मार्गदर्शन शिविर सम्पन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग हरदा द्वारा शुक्रवार को रोजगार दिवस के अवसर पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में केन्द्र सरकार द्वारा संचालिम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत दर्शनसिंह गहलोद, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व हितग्राही उपस्थित थे। शिविर में अतिथियों ने हितग्राहियों को योजना के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान सहायक प्रबन्धक खादी तथा ग्रामोद्योग सुश्री रीना मर्सकोले ने हितग्राहियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में हितग्राहियों को मंच से स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply