लर्न और अर्न योजना का हुआ शुभारम्भ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

खरगोन 23 मार्च 23/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को शहीद दिवस के अवसर पर प्रदेश में लर्न और अर्न योजना का शुभारंभ करते हुए युवा महापंचायत को भोपाल के मोतीलाल नेहरू मैदान में संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की युवा नीति का विमोचन और प्रदेश में युवा पोर्टल का भी शुभारम्भ लिया। भोपाल में आयोजित हुई युवा महापंचायत में युवाओं को राज्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। खरगोन महाविद्यालय में युवा छात्र छात्राओं से खचाखच भरे हॉल में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की गई घोषणाओं का तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय के नारों से गुंजा। इस दौरान जनभागीदारी के अध्यक्ष श्री दीपक कानूनगो, सदस्यों में श्री मुकेश बिडारे, हिमांशु ठाकुर, श्रीमती शीतल राठौर, श्याम गुप्ता, माया खोड़े और मीना कोचले सहित महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आरएस देवड़ा व स्टॉप तथा मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री भागीरथ कुमरावत उपस्थित रहे।

 

लर्निंग पढ़ाई को आसान बनाता है

 

इस कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रीड करने से ज्यादा लर्न करना होगा। लर्निंग प्रक्रिया ही पढ़ाई को आसान बनाती है। उन्होंने युवाओं को खुद की वैल्यू बढाने के लिए माइकल जॉर्डन की प्रेरक कहानी भी सुनाई। इए दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने युवाओं से आव्हान करते हुए कहा कि मोबाइल के माध्यम से अपने घर की माता बहनों की ई-केवायसी कर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने में सहयोगी बन सकते हैं। इस योजना में प्रति माह 1-1 हजार रुपये खाते में आने है। लेकिन इसके लिए पात्र महिलाओं की ई-केवायसी जरूरी है। आप लोगों के पास स्मार्ट मोबाइल है तो अपने मोबाइल से घर की माता बहनों या सहयोग कर सकते हैं।

युवाओं के लिए ये की नई घोषणाएं

 

1 जून से युवा पोर्टल पर युवा अपना रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी चुनिंदा सेक्टर में अप्रेंटिस के तौर पर कार्य सीख सकते हैं। इस दौरान कंपनी जो भी स्टायफन देगी उसके अतिरिक्त शासन द्वारा 8-8 हजार रुपये प्रति युवा को दिया जाएगा। प्रदेश में अब युवा आयोग बनाया जाएगा और युवाओं के लिए पृथक से भी बजट होगा। मप्र में यूथ गेम्स भी प्रति वर्ष आयोजित होंगे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब हर बार शुल्क नहीं भरना होगा। इसके अलावा दिल्ली इंटरव्यू के लिए जाने वाले छात्रों के लिए मप्र भवन में निशुल्क रहने ठहरने और खाने की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के माध्यम से कई योजनाओं के युवा हितग्राहियांे के बैंक खातों में राशि भी अंतरित की।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!