नेहरू युवा केन्द्र द्वारा अकावल्या में तिमाही सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का हुआ समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खरगोन/ नेहरू युवा केंद्र खरगोन की जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी के निर्देशन में खरगोन विकासखण्ड के ग्राम अकावल्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन माह का सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण का समापन गुरूवार को हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि समाज सेवी व कृषि वैज्ञानिक अनिता शुक्ला रहीं। डॉ. शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा कि कोमल है तू कमजोर नहीं है, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है। उन्होंने महिलाओं को अपनी शक्तियों का बोध कराते हुए हमेशा जीवन में कुछ ना कुछ नया सीखते रहने की प्रेरणा दी। जिला युवा अधिकारी ने श्रीमती कुमारी ने बालिकाओं को सिलाई प्रशिक्षण में सीखी गई सिलाई में भी हर रोज नया सीखते और प्रयत्न करते रहने की सीख दी। कार्यक्रम में बालिकाओं ने 3 माह तक चले सिलाई प्रशिक्षण में अपने अनुभव सांझा कर निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए नेहरू युवा केंद्र को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य रामकरण पाटीदार, सरपंच विष्णु पाटीदार, उपसरपंच रामकरण पाटीदार, महेन्द्र पाटीदार, दिलीप पाटीदार आदि मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माणक व आभार अभिषेक राठौड़ ने किया।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!