पांच ब्लॉकों के 300 आनंदको ने आनंद अल्पविराम कार्यक्रम का लिया लाभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

खरगोन 23 मार्च 2023। मप्र आनंद विभाग के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में पांच जनपद पंचायत स्तर पर गुरूवार को एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक जनपद पंचायत स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा आनंद क्लब सदस्य, अशासकीय कुल 60-60 सहित कुल 300 आनंदको ने सहभागिता की। जिला नोडल अधिकारी ईतिशा जैन ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य व्यक्ति अपने दैनिक जीवन को तनाव मुक्त होकर खुशहाल रहेकर बेहतर कार्य कर सके। राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर व जिले के जिला समन्वयक केबी मंसारे ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से आनंद अल्पविराम गतिविधियों को गांव पंचायत स्तर तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक लेवल पर तीन तीन स्वयंसेवी वॉलिटियर तैयार किए जायेंगे जिन्हे प्रशिक्षण के लिए भोपाल भेजा जायेगा।

 

…………………………………..

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!